'पास्ट परफेक्ट टेंस' Past Perfect Tense
पास्ट परफेक्ट टेंस इस टेंस की पहचान: 'चुका था, चुकी थी,चुके थे, या था, यी थी, ऐ थे हिंदी के वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए had + 3rd form of the verb सभी प्रकार के कर्ताओं के साथ प्रयोग किया जाता है1 उदहारण: मैं खाना खा चुका था1 I had eaten food. विद्यार्थी विद्यालय में पहुंच चुके थे1 The students had reached school. क्या तुमने झूठ बोल था? Had you told a lie? मरीज़ ने दवाई नहीं ली थी1 The patient had not taken medicine. नोट: (i) यह टेंस 'सिंपल पास्ट टेंस' के साथ प्रयोग किया जाता है1 (ii) यदि सेंटेंस 'सिंपल' है तो वह किसी सन्दर्भ में होगा1 जब वाक्य 'काम्प्लेक्स' होगा तो वह वाक्य भूतकाल में पूरे हुवे दो कार्य...