सोमवार, 14 मार्च 2016

Interrogative sentences (Simple Present Tense)

Interrogative sentences (Simple Present Tense)
a.क्या तुम अपना प्रत्येक कार्य  समय पर करते हो?
    Do you complete your every work on time?
b.    क्या सभी खिलाडी मैच के लिए ईमानदारी के साथ अभ्यास करते हैं?
     Do all the players practise for the match honestly?
c.     क्या रीमा कम्प्यूटर सिखने अपने कॉलिज जाती है?
     Does Reema go to her college to learn how to work at computer?
d.    क्या महिलाएं आजकल जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भाग लेती हैं?
     Do women participate (take part) in every field of life?
e.     क्या कुछ पुरुष महिलाओं को कम आंकते हैं?
     Do some men undervalue women?
f.       क्या अमीर लोग गरीबों का शोषण नहीं करते?
     Do the rich exploit the poor?
          Ex. 4
1.         तुम्हारा भाई क्या करता है ?
      What does your brother do?
2.         क्या वह कभी तुमसे मिलने आता है?
      Does he ever come to meet you?
3.         वह आजकल कहाँ रहता है?
      Where does he live these days?
4.         उसके बूढ़े माँ- बाप की देखभाल कौन करता है?
      Who looks after his old parents?
5.         . वह किस देवता की पूजा करता है?
       Which god does he worship?
6.         प्रत्येक रविवार को वह कहाँ जाता है?
       Where does he go every Sunday?
7.         आजकल वह अपना गुज़ारा कैसे करता है?
      How does he make his both ends meet these          days? or How does he manage for his livelihood    these days
8.         वह अपने ऑफिस में समय पर क्यूँ नहीं जाता ?
      Why does he not go to his office on time?
9.         आप उसकी बातों में क्यूँ आते हो?
      Why do you get influenced by him?
10.      तुम्हारे गुस्से की कौन परवाह करता है?
       Who cares for your anger?
      For self practice: (Answers will be supplied very soon)
11.      तुम अपने बच्चों को क्यूँ पीटते हो?
12.      वह मुझे घूर कर क्यूँ देखता है?
13.      तुम मेरा विश्वाश क्यों नहीं करते?
14.      रामदीन आजकल कहाँ रहता है?
15.      तुम अपना कोई बिजनस आरम्भ क्यों नहीं कर लेते?
16.      देशभक्त अपनी जान की कभी परवाह नहीं करते
17.      वह मेरी चुगली क्यों करता है?
18.      लोग गली में एकत्रित क्यों हो जाते हैं?
19.      तुम टालमटोल क्यों करते हो?
20.      तुम आजकल बुरे लोगों से नजदीकियां क्यों बढ़ाते हो?
21.      तुम सुबह समय पर क्यों नहीं जागते ?
22.      आप प्रत्येक रविवार मंदिर के सामने किसका इंतज़ार करते हो?
23.      आप आजकल मुझे टेलिफ़ोन क्यों नहीं करते?




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें