शुक्रवार, 13 नवंबर 2015

Answers for the the previous exercises 1 & 2

Answers for the the previous exercises 1 & 2
Exercise 1
1. He is a mad person.
2. You are a wise person.
3. Rajesh is a good cricket player.
4. Amit is a rich father's son.
5. This scene is very attractive.
6. He is still in his boyhood.
7. Sureena is a very clever girl.
8.The dog is faithful animal.
9. The tree of Neem is very useful.
10. All the roads of our city are in a very bad condition.
11. This school is in the middle of the city.
12. My servant is on leave.
13. My father's name is Shri Ramesh Chander.
!4, My mother is a house maker.
15. Some of them are in service and some are in business.
16. Mr. Khanna is our neighbour.
17.He is a civilised person.
18.We are all hard-workers.
19.Ram Bharose is a gentleman.


20.This is all non-sense.
Exercise 2.
1. Shyam Lal is not a good friend.
2. This book is not mine. or This is my book.
3. This is not a Neem tree.
4. You are not a good singer.
5. Ripe mangoes are sour.
6. You are not my enemy.
7. You are not in senses.
8. My father is not in anger at present.
9. No teacher is in the class room.
10. Mohan's father is not a jeweller.
11. My friends are not cheaters.
12. He is not so mean as your your brother(is).
13. This movie is not interesting.
14. This car is not for sale.
15. Saurabh is not a promising boy.



बुधवार, 11 नवंबर 2015

प्रैक्टिस के लिए कुछ वाक्य : Use of Is/Am/Are as Primary Verbs

The use of is/am/are as Primary Verbs


Is (इज़) प्रयोग किया जाता है जब कर्ता वह (He, she) , यह (It) या Third 

person singular nouns (थर्ड पर्सन एकवचन संज्ञाएँ) हों १ 


Am (एम) केवल I (आई) के साथ आता है १

Are (आर) आता है : with you, we, they and third-person plural nouns

Exercise 1.Positive Sentences: सकारात्मक वाक्य  
 1.वह एक पागल व्यक्ति है१
2.  तुम एक समझदार व्यक्ति हो१
3.  राजेश एक अच्छा क्रिकेट खिलाडी है
4.  अमित एक अमीर बाप का बेटा है  
5.  यह दृश्य अति आकर्षक है१ 
6.  वह अभी अपने लड़कपन  में है
7.  सुरीना बहुत ही चालक लड़की है
8.  कुत्ता एक स्वामीभगत जानवर है
9.  नीम का पेड़ बहुत ही उपयोगी होता है
10.हमारे शहर की सभी सड़कें बुरी हालत में हैं
11.यह विद्यालय शहर के मध्य में है
12.मेरा नौकर छुट्टी पर है
13.उसके पिताजी का नाम श्री रमेशचन्द्र है१
14.मेरी माताजी एक घरेलू महिला है
15.उनमें से कुछ सर्विस में हैं और कुछ बिज़नस में हैं
16.मिस्टर खन्ना हमारे पड़ोसी हैं
17.वह सभ्य व्यक्ति है
18.हम सब कठिन परिश्रमी हैं
19.रामभरोसे एक भद्र पुरुष है
20.यह सब बकवास है
Word-meanings:
2. Wise 5. Attractive 6. Boyhood 7. Clever 8 faithful  9. Useful 10. 
In a bad condition 11. In the middle 12. On leave 14. House-maker 16. Neighbour 
17. Civilized


18. Hard workers 19. Gentleman 20. Non-sense

Exercise 2
Negative Sentences नकारात्मक वाक्य
1.  श्याम लाल एक अच्छा मित्र नहीं है
2.  यह पुस्तक मेरी नहीं है
3.  यह नीम का पेड़ नहीं है
4.  तुम अच्छे गायक नहीं हो '
5.  पके आम खट्टे होते हैं
6.  तुम मेरे दुश्मन नहीं हो
7.  तुम होश में नहीं हो
8.  मेरे पिताजी इस समय गुस्से में नहीं हैं
9.  कोई भी अध्यापक कक्षा में नहीं है
10. मोहन के पिता एक जोहरी  नहीं हैं
11. मेरे मित्र धोखेबाज़ नहीं हैं
12. वह इतना कमीना नहीं है जितना कि तुम्हारा दोस्त
13. यह फिल्म दिलचस्प नहीं  है
14. यह कार बिकाऊ नहीं है
15. सौरभ एक होनहार बालक नहीं है
Word-meanings:
5. ripe, sour 7. In senses 8. In anger 10. Jeweller
11. Cheaters 12. Mean 13. Interesting  14 for sale 15. promising
Answers are shown in the next blog.

सोमवार, 9 नवंबर 2015

दोस्तों, आज हम हिंदी के वाक्यों को अंग्रेज़ी में बनाना आरम्भ करते हैं
सर्वप्रथम हम ऐसे वाक्य लेते हैं जिनमें कोई फिजिकल एक्शन नहीं है
वाक्यों की इस श्रेणी में वे वाक्य सम्मिलित किये जायेंगे जो:
. कर्ता की मनोदशा बताते हों , जैसे:

  • वह आज उदास है
  • हम सब आशावादी हैं    
. कर्ता के गुण, दोष बताते हों, जैसे,

  • वह बहुत ही बुद्धिमान है   
  • वे सब झूठे  हैं   
. कर्ता का अन्य लोगों से रिश्ता:

  • वह मेरा भाई है
  • वे हमारे रिश्तेदार हैं  
. किसी व्यक्ति के व्यवसाय या स्थिति के बारे में:

  • वह एक अध्यापक है  
  • यह शहर बहुत ही व्यस्त है
  • ताजमहल आगरा में स्थित है
उपरोक्त सभी वाक्यों में is, am, are का प्रयोग एक प्राइमरी Primary यानि मुख्या किर्या Main Verb के रूप में किया जायेगा तथा किसी अन्य किर्या Verb का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जायेगा  
1. The sentences showing the subject’s state of mind कर्ता की मनोदशा बताते हों , जैसे:

  • वह आज उदास है  He is sad/disappointed.
  • हम सब आशावादी हैं    We are all hopeful/optimistic.
. The sentences showing negative and positive points about the subject कर्ता के गुण, दोष बताते हों, जैसे,

  • वह बहुत ही बुद्धिमान है   He is very wise.
  • वे सब झूठे  हैं   They are all liars.
. The sentences showing the subject’s relationship with others कर्ता का अन्य लोगों से रिश्ता:

  • वह मेरा भाई है   He is my friend.
  • वे हमारे रिश्तेदार हैं  They are our relatives.
. The sentences showing the subject's occupation or mentioning some situation किसी व्यक्ति के व्यवसाय या स्थिति के बारे में:

  • वह एक अध्यापक है  He is a teacher.
  • यह शहर बहुत ही व्यस्त है This city is very busy.
  • ताजमहल आगरा में है  The Taj Mahal is in Agra.


रविवार, 8 नवंबर 2015

हिंदी मेँ और अंग्रेज़ी के वाक्यों मेँ ढांचागत अंतर होता है


November 09, 2015
दोस्तों, सबसे पहले हम हिंदी के वाक्य की तुलना अंग्रेज़ी के वाक्य से करते हैं और फिर देखते हैं कि हिंदी के वाक्य  को अंग्रेज़ी में बदलने में क्यों मुश्किल आती है !
आप यह तो जानते ही होंगे कि वाक्यों में कर्ता और किर्या की आवश्यकता होती है
आइये हिंदी के वाक्य  में कर्ता और किर्या को जानें
·       वह हर रोज़ स्कूल जाता है 
उपरोक्त  वाक्य में कर्ता है: 'वह" और किर्या है 'जाता है'
कर्ता और किर्या को ढूढ़ने की विधि:
सबसे पहले किर्या को ढूँढ़िये
·       'वह हर रोज़ स्कूल जाता है '
उपरोक्त वाक्य में किर्या है 'जाता है '
अब किर्या से प्रश्न कीजिये कि 'कौन जाता है?'
उत्तर मिलेगा 'वह'
'वह' ही वाक्य में कर्ता है
सारांश: हिंदी के वाक्य में कर्ता वाक्य के आरम्भ में आता है और किर्या वाक्य के अंत में
अब अंग्रेज़ी का वाक्य लेते हैं और इस निष्कर्ष पर पहुंचेगे कि कर्ता तो आरम्भ में ही आता है परन्तु किर्या कर्ता के एकदम बाद में आती है
जैसे: He goes to school.
इसमें  कर्ता ‘He’ 'वह'  और किर्या  ‘goes’'जाता है ' है १
सबसे पहले हमने किर्या को ढूंढा फिर प्रश्न किया 'कौन जाता है?.
उत्तर मिला 'वह' ‘He’
अब उपरोक्त वाक्यों को एक  साथ रख कर देखते हैं
1.    'वह  हर रोज़ स्कूल  जाता है '
2.  He   goes to school everyday.
विद्यार्थियों को मुश्किल यह आती है कि जब वे किसी हिंदी के वाक्य को अंग्रेज़ी  में ट्रांसलेट करते हैं तो वे जैसा हिंदी में वाक्य है उसी प्रकार से उसकी अंग्रेज़ी बनाते हैं
जैसे हिंदी का वाक्य है: वह हर रोज़ स्कूल जाता है१
विद्यार्थी इस वाक्य की अंग्रेज़ी  इस तरह  से बनाएंगे :
He everyday school goes.
परन्तु अंग्रेज़ी के वाक्य में कर्ता और फिर किर्या, तत्पश्चात अन्य  शब्द  आते हैं
1.He (subject)+ goes(verb)+ to school (other words)
2.He (subject) + is (verb) my friend (other words)
3.  I (subject)+ have done (verb)+ my work (other words).
उपरोक्त सभी सकारात्मक वाक्य हैं
परन्तु नकारात्मक वाक्यों में  Not का प्रयोग Helpng Verb (हेल्पिंग वर्ब) और main verb (मेन वर्ब) के बीच में होता है
For example:
1.  He does not go to school daily.
2.  I have not done my work.
3.  It is not raining now.
उपरोक्त वाक्यों मेँ ‘does not go’ :‘Not’ does और go के बीच मेँ आ रहा है1  
प्रश्नवाचक वाक्यों मेँ Helping Verb ( हेल्पिंग वर्ब) Subject( कर्ता) से पहले आता है:
Examples:
1.Has (Helping verb)+ he (subject) +done (main verb) his work?
2.What(interrogative pronoun)+ do (Helping verb)+ you(subject) + want (main verb)?
3.Is (Helping verb)+ it(subject) + raining (main verb)  now?
4.  Why(Interrogative adverb)+ are (Helping verb) +you (subject) + sleeping(main verb)  +at this time?

सारांश:

  • हिंदी मेँ और अंग्रेज़ी के वाक्यों मेँ ढांचागत अंतर  होता है
  • हिंदी के वाक्य में कर्ता वाक्य के आरम्भ में आता है और किर्या वाक्य के अंत में 
  • अंग्रेज़ी के वाक्य में कर्ता तो आरम्भ में ही आता है परन्तु किर्या कर्ता के एकदम बाद में आती है